टिहरी : रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को तिवाड़ गांव ( वि०ख० थौलधार ), टिहरी में दिन की शुरुवात खेतों में जुताई से की। उन्होंने होमस्टे स्थित खेतों में पावर वीडर से जुताई की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री धामी ग्राम तिवाड़ की पगडंडियों में प्रातः काल भ्रमण को निकले। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने गांव में स्थित विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण किया एवं ग्राम वासियों की सराहना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिलाओं एवं बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने ग्राम वासियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ आमजन तक पहुंचे इसके लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। सरकार एवं आमजन के बीच परस्पर संवाद भी विकास में अपनी अहम सहभागिता निभाता है। गांव के विकास से ही उत्तराखंड का विकास संभव है।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…