केरल/उत्तराखंड : कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का आज केरल के त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी प्रदेश मंत्री पदमा कुमार ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। गौरतलब है कि कृषि विभाग केरल द्वारा 26 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित वाईगा 2023 आयोजन में कृषि मंत्री गणेश जोशी और उत्तराखंड के कृषि विभाग के अधिकारियों का एक दल तीन दिवसीय यात्रा पर त्रिवेंद्रम में का भ्रमण करेगा। विदित हो कि कृषि विभाग केरल द्वारा आयोजित वाईगा 2023 में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी और विभागीय अधिकारी इस भ्रमण में शामिल है।
इस भ्रमण के दौरान मोटे अनाजों के लिए अन्य प्रदेशों के अनुभवों का अवलोकन किया जाएगा। साथ ही प्रदेश में चल रही जैविक कृषि की योजनाओं संभावनाओं और उत्पादों के बारे में अवगत कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में देश के सभी राज्यो के कृषि मंत्री, कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी उपस्थित रहेंगे इस अंतरराष्ट्रीय कांक्लेव में कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए महत्वपूर्ण कार्यों और निर्णयों पर चर्चा भी होगी। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी इस अंतरराष्ट्रीय कांक्लेव को 27 फ़रवरी को सम्बोधित करेंगे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…