देहरादून : एशियन एलिफन्ट स्पेशिलिस्ट ग्रुप (ASESG) की आगामी 14-17 मार्च, 2023 तक भारत में आयोजित बैठक का दिनांक 14 मार्च, 2023 को दिल्ली में उद्घाटन के उपरान्त दिनांक 16-17 मार्च, 2023 को उत्तराखण्ड के रामनगर में भी अनुवर्ती कार्यक्रम होंगे।
उत्तराखण्ड में यह आयोजन राज्य में हाथी संरक्षण के समग्र प्रयासों को विश्व पटल पर लाने का मंच होगा।
उल्लेखनीय है कि वैश्विक स्तर पर 21 देशों के विशेषज्ञों का यह नेटवर्क एशियन ऐलीफैन्ट् स्पेशिलिस्ट ग्रुप एशियाई मुल्कों में हाथी की गतिविधियों के अध्ययन, निगरानी, प्रबन्धन व संरक्षण में रत है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 14 मार्च को दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री, वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन भूपेन्द्र यादव के कर कमलों से होगा। कार्यक्रम के उत्तराखण्ड चैप्टर 16-17 मार्च, 2023 को राज्य में वन मंत्री सुबोध उनियाल सम्बोधित करेंगे। आयोजन के दौरान प्रतिभागी / विशेषज्ञों द्वारा कार्बेट पार्क क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर वहाँ पर इस दिशा में किये जा रहे कार्यों को देखा जायेगा।
राज्य का वन महकमा व उसके अनुषंगिक संगठन इसके उत्तराखण्ड चैप्टर का आयोजन व यथा आवश्यकता इसकी सफलता में सहयोग करेंगे। इस श्रेणी के आयोजन वन व वन्य जीव संरक्षण के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…