रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/गोपेश्वर : संजय सिंह निवासी गोपेश्वर द्वारा थाना गोपेश्वर में आकर तहरीर दी कि उनकी मन्दिर मार्ग स्थित मोबाइल एवं फोटोग्राफी की दुकान में देर रात को अज्ञात द्वारा ताला तोडकर दुकान से 5 मोबाइल फोन एवं 1 डीएसएलआर कैमरा व एक लेंस चोरी कर दिए गए। तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर में मु0अ0सं0 10/2023 धारा 380, 457 भादवि दर्ज किया गया।
सोमवार को घटना के शीघ्र खुलासे हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल व क्षेत्राधिकारी चमोली प्रमोद कुमार शाह के पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में एसओजी व थाना गोपेश्वर की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा कुशल पतारसी सुरागरसी करते हुए 72 घंटे के भीतर ही अभियुक्त को कर्णप्रयाग- गौचर के बीच काफल ढाबा के पास से गिरफ्तार करते हुए चोरी की गयी शत प्रतिशत संपत्ति बरामद की गयी। जिसके बाद अभियुक्त को कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया।
अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया गया कि वह रैपर एमसी स्टैन को आदर्श मानकर रैपर बनना चाहता था। जिसके लिए वह म्यूजिक सामग्री खरीद कर अपना रैप लॉच करना चाहता था। पैसों के अभाव के कारण उसके द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।
पुलिस टीम – उ0नि0 संजीव चौहान थाना गोपेश्वर, कानि0 आशुतोष तिवारी एसओजी, चन्दन नागरकोटी एसओजी, राजेन्द्र सिंह रावत एसओजी, रविकांत आर्य एसओजी।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…