केरल/उत्तराखंड : मैं द्रोणागिरी पर्वत….. संजीवनी बूटी…. की धरती से आता हूँ, एक ऐसी धरती जो यहाँ उपस्थित सभी लोगों के लिए एक मौका पेश करती है, उत्तराखंड हिमायल की गोद में बसा एक पर्वतीय राज्य है। हमारे यहाँ एक कहावत है “वे हैव एवरीथिंग एक्सेप्ट द सी” यह बात प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी अपने तीन दिवसीय केरल दौरे के दौरान आज तिरुवनन्तपुरम में कृषि विभाग, केरल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैल्यू एडिशन फॉर इनकम जेनरेशन इन एग्रीकल्चर वेगा (VAIGA-2023) कार्यक्रम में अपने संबोधन में कही।
कृषि मंत्री गणेश जोशी केरल के तिरुवनन्तपुरम में कृषि विभाग केरल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वैल्यू एडिशन फॉर इनकम जेनरेशन इन एग्रीकल्चर वेगा (VAIGA-2023) कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखंड सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे कृषि मंत्रियों अधिकारियों प्रतिनिधियों से साझा किए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा उत्तराखंड की ज्योग्राफिकल एंड एग्रो क्लाइमेटिक कंडीशंस फल, सब्ज़ी, जड़ी बूटी एवं एरोमेटिक प्लांट्स की फसलों के उत्पादन के लिए अत्यंत अनुकूल हैं। उन्होंने कहा जलवायु विशेषता के फलस्वरूप उत्तराखंड में फल, सब्ज़ी, जड़ी बूटी एवं एरोमेटिक प्लांट्स की खेती के विकास की अपार संभावनाएं हैं।
हमारे राज्य में अलग-अलग ऊंचाई और अलग-अलग कृषि जलवायु क्षेत्र हैं, जो हमारे प्रदेश को विभिन्न फसलों के लिए अनुकूल बनती है। हमने विभिन्न हस्तक्षेपों (इंटरवेंशंस) जैसे की नीतिगत तथा वित्तीय सहायता के माध्यम से इस मुख्य फसल ( एंकर क्रॉप) को प्रोत्साहन देने के लिए एक सम्पूर्ण मूल्य श्रृंखला विकसित की है। प्रदेश में हॉर्टिकल्चर के विकास के लिए प्रत्येक एग्रो क्लाइमेटिक जोन के लिए टेक्निकल फेसबिलिटी (जलवायु अनुकूलता, मिटटी के प्रकार, पानी की उपयुक्तता तथा कमर्शियल मापदंडों (उपज स्तर, उत्पादन मात्रा, क्लस्टर का साइज, बाजार प्रतिस्पर्धा) के आधार पर एक मुख्य फसल (एंकर क्रॉप) का चयन किया गया है। मंत्री ने कहा उत्तराखंड सरकार तेज़ी से क्लस्टर आधारित क्षेत्र विस्तार की ओर कार्य कर रही है। चयनित फसल की उपज में सुधार उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाने ट्रेड और इंडस्ट्री लिंकेज को बढ़ावा देने और स्टेकहोल्डर्स ( हितधारकों) की क्षमता निर्माण कर उन्हें सहायता प्रदान करने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर होर्टिकॉर्प संजीव जे, ब्यूरो चीफ मलयाला जॉन मुंडककायम, सीईओ वीएफपीसीके आर.के.मिश्रा, ज्वाइंट डायरेक्टर बाबू राऊ गुदिरी, डेप्युटी डायरेक्टर विधन दास,मैंजेजर जी.राजसेखर रेड्डी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार सरकारी विद्यालयों में विज्ञान शिक्षा को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने के…
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों नैनीताल और मसूरी में सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की…
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार बढ़ते वाहनों के दबाव और ट्रैफिक जाम की…
देहरादून। देशभर में प्रस्तावित जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच उत्तराखंड में भी विशेष गणना…
देहरादून, 6 अगस्त। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है।…