करनाल हरियाणा में देवप्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति को मिला राष्ट्रीय रक्त नायक अवॉर्ड।

मसूरी : करनाल हरियाणा के मंगल सीन ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान पर राष्ट्र सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिरकत की इस दौरान 15 राज्यों से आए प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। जिसमें सिक्किम महाराष्ट्र ,मिजोरम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश कनाडा उत्तराखंड के साथ ही अन्य राज्यों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। वही इस दौरान रक्तदान शिविर में अपना अहम योगदान देने के लिए निफा द्वारा देवप्रयाग कीर्ति नगर जन कल्याण समिति को राष्ट्रीय रक्त नायक अवार्ड से नवाजा गया जिसके लिए समिति हमेशा संस्था की आभारी रहेगी। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल ने बताया कि समिति एक सामाजिक संस्था है जो समाज हित में कार्य करती आ रही है उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा करीब 7 बार रक्तदान शिविर लगाया गया है और आगे भी लगातार रक्तदान शिविर लगाया जाएगा उन्होंने बताया कि करनाल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान पर राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के हाथों समिति को राष्ट्रीय रक्त नायक अवार्ड मिला है उसके लिए पूरी समिति गर्व महसूस कर रही है वह आने वाले समय में रक्तदान के क्षेत्र में और भी बेहतर कार्य किया जाएगा।

समिति के कोषाध्यक्ष व महामंत्री अजय भंडारी व विनोद कंडारी ने कहा कि समिति द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर के बाद करनाल हरियाणा में जो राष्ट्रीय रक्त नायक अवार्ड समिति को मिला है उसके लिए सभी गर्व महसूस कर रहे हैं और आगे भी समिति द्वारा लगातार रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे जिससे जरूरतमंद लोगों को इसका फायदा मिल सके।
समिति ने इसके लिए उत्तराखंड कोऑर्डिनेटर सुशील का आभार व्यक्त किया है। राष्ट्रीय सम्मेलन में समिति के सचिव रणजीत चौहान भी शामिल रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

21 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

23 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

23 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

23 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago