रिपोर्ट – विनय उनियाल
देहरादून : उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू हो रही है। हालांकि, चारधाम यात्रा के संबंध में संबंधित विभाग लगातार व्यवस्थाओं को दूरस्थ करने की कवायद में जुटे हुए हैं। वह पुलिस महकमा द्वारा भी चारधाम यात्रा संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। जिसके तहत न सिर्फ चारधाम यात्रा रूटों पर भारी-भरकम पुलिस तैनात किए जाएंगे बल्कि ड्रोन के माध्यम से भी भीड़ और श्रद्धालुओं के लाइनों पर निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस एप पर हेली सेवा के टिकटिंग की भी जानकारी श्रद्धालुओं को मिल पाएगी।
उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि चार धाम यात्रा के दृष्टिगत दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। जिसमें पीएससी की 6 कंपनी भी शामिल है इसके अलावा प्रदेश में एसडीआरएफ की कुल 39 पोस्ट हैं जिसमें से 28 पोस्ट को चार धाम यात्रा मार्गों पर तैनात किया जाएगा ताकि 2 घंटे से कम समय में ही एसडीआरएफ टीम किसी भी घटना के दौरान मौके पर पहुंच सके। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त किए जाने को लेकर ही पुलिस प्रशासन ने 133 पॉइंट चिन्हित किए हैं जहां भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी।
डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत चारधाम यात्रा रूटों पर 57 जगह पर टूरिस्ट पुलिस पॉइंट बनाया गया है जहां श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होने पर सहायता मिल सकेगी। इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस पर यात्रा मार्गों से संबंधित जानकारी उपलब्ध होने के साथ ही हेली सेवाओ की बुकिंग के संबंध में ऑफिशियल वेबसाइट को भी डाला जाएगा, ताकि जिस तरह से हेली सेवाओं में फ्रॉड के मामले सामने आते हैं। उस पर लगाम लगाई जा सके।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…