माँ रेणुका देवी पांच दिवसीय मेले का हुआ समापन, पूर्व विधायक सजवाण रहे मौजूद।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जनपद उत्तरकाशी के स्थापना दिवस पर विकासखण्ड डुंडा के माँ रेणुका देवी मंदिर परिसर में पिछले पांच दिनों से चल रहे मेले के समापन दिवस पर आज उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित रहे। उनके साथ भारतीय सेना से कर्नल दीपक पाटिल जी बतौर अतिथि मौजूद रहे। मेले में माँ रेणुका देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मौजूद जन समूह को मेले की बधाई देकर कहा कि बिगत 8 वर्ष पूर्व तत्कालीन कांग्रेस सरकार मे ब्लॉक प्रमुख रहे कनकपाल परमार के प्रयासों से इस मेले की नीब रखी गयी थी, जिसको स्वास्थ्य जागरूकता एवं विकास मेले के रूप में हर वर्ष संचालित किया जाता रहा है, मेले के सफल संचालन मे उन्होंने इस क्षेत्र के मुर्धन्य व्यक्तित्व रहे ठाकुर गजेंद्र पाल परमार जी को याद कर कहा कि इस मेले के आयोजन मे उनके अथक प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा, जब जब माँ रेणुका देवी के मंदिर परिसर मे इस तरह के आयोजन होंगे तब तब ठाकुर साहब याद आते रहेंगे। उन्होंने उन्हे याद कर अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने देव डोलियों का आशीर्वाद ग्रहण कर स्थानीय लोगों और जाड़ भोटिया समुदाय की महिलाओं के साथ रासो नृत्य भी किया।
इस मौके पर उन्होंने समस्त जनपदवासियों को स्थापना दिवस की बधाई देकर यहां उपस्थित जन समूह को मेले की शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख कनकपाल परमार, मेला समिति के अध्यक्ष राजदीप परमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह, मेले के संरक्षक ठाकुर महेन्द्रपाल परमार, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश चौहान , बुद्धिबल्लभ जोशी, दिगपाल कुंवर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

19 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

21 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

21 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

21 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago