केरल/उत्तराखंड : केरल दौरे के दूसरे दिन कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को केरल के तिरुवनन्तपुरम में कृषि विभाग, केरल द्वारा आयोजित वेगा 2023 के प्रदर्शनी हाल का निरीक्षण किया। जहां पर देश के विभिन्न राज्यों के 200 से अधिक लगाए गए थे। जिसमे उत्तराखंड से भी कृषि विभाग के अधीन उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद द्वारा भी स्टाल लगाया गया था। इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केरल सरकार में पशुपालन और डेयरी मंत्री श्रीमती जे चिनचुरानी से भी भेंट की और उन्हें सगन्ध द्वारा निर्मित उत्पादों का स्मृति चिन्ह भेंट किया और उन्हें उत्तराखंड आने का आमंत्रित भी किया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न राज्यों के स्टॉलों के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि यहाँ पर आकर उत्तर से दक्षिण पूर्व से पश्चिम सभी राज्यों के विभिन्न उत्पादों को देखने का मौक़ा मिला और समझने का अवसर मिला। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुझे यहां आने का मौका मिला है क्योंकि आज ब्रांडिंग पैकेजिंग और मार्केटिंग का जमाना है। उन्होंने कहा आज हमारे किसान भाई अच्छी पैकेजिंग कर अपने उत्पाद को बाजार में ला रहे हैं आज किसानों को उनके उत्पाद का सही दाम मिल रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा आज हम ऑर्गेनिक की ओर बढ़ रहे हैं इसलिए हमें ऑर्गेनिक की ओर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…