टिहरी : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनाँक 28 फरवरी 2023 को पुलिस चौकी कोटि कॉलोनी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक लड़की कल पीपलडाली क्षेत्र में झील किनारे से लापता हुई है, जिसके झील में डूबने की आशंका पर सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी पंकज खरोला के हमराह मय डीप डाइविंग इक्विपमेंट के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।
उक्त लापता लड़की की चप्पल झील किनारे मिलने से लड़की की झील में डूबने की संभावना और मजबूत हो गयी। SDRF टीम द्वारा मोके पर पहुँचकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
SDRF के डीप डाइवर द्वारा कई स्थानों पर डीप डाइविंग करते हुए लगभग 30 फ़ीट की गहराई में युवती का शव खोज निकाला व किनारे लाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक लड़की का नाम :- कुमारी मानसी नेगी उम्र – 15 पुत्र स्वर्गीय प्रीतम सिंह नेगी।
पता :- ग्राम – खान्ड , जिला – उत्तराखण्ड।
रेस्क्यू टीम का विवरण :- मुख्य आरक्षी पंकज खरोला, राकेश सिंह, आरक्षी पंकज बिष्ट, अनिल नेगी, चालक जितेन्द्र सिंह।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…