उत्तरकाशी के कासला ग्राम पंचायत सोमेश्वर महादेव मंदिर के लिए 59.57 लाख व नगर पंचायत पुरोला को विकास कार्यों के लिये 58 .78लाख की वितिय स्वीकृति।

रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल

देहरादून/उत्तरकाशी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं के तहत विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए लगभग 03 करोड़ 25 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री द्वारा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के ग्राम पंचायत कासला में सोमेश्वर महादेव मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 59.57 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत उत्तरकाशी जनपद के नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं. 01,02 व 03 के आन्तिरिक मार्गों के निर्माण कार्य के लिए 58.78 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला के लिंगूरानी से रालम ट्रैक रूट एवं रालम से रालम ग्लेशियर ट्रैक रूट के निर्माण के लिए 40.01 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र धारचूला के ग्राम वैगा में निकास नाली निर्माण के लिए 34.73 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद अल्मोडा़ के विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अन्तर्गत गुजरूकोट हरूहीत मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए 36.02 लाख रूपये एवं देवी मन्दिर देघाट के लिए 34.40लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। सिंचाई विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के अन्तर्गत सालावाला (हाथी बड़कला) के खाले में सर्वे झील से सालावाला पुल तक बैंड के निर्माण कार्य हेतु 31.71 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई। संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग के अन्तर्गत जनपद चमोली के बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मलारी स्थित मॉ हीरामणि के मन्दिर के सौन्दर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 30 लाख रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

16 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

18 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

18 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

18 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

4 days ago