रिपोर्ट – विनय उनियाल
चमोली/जोशीमठ : मारवाड़ी थैंग मोटर मार्ग पर एक बारात का वाहन अनियंत्रित होकर 70 मीटर नीचे खेत मे जा गिरा जिसमे 12 सवार बराती घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुँची तथा घायलों को 108 की मदद से उपचार के लिये जोशीमठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ चिकित्सको ने दो लोगो को मृत्यु घोषित कर दिया।
जोशीमठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैलाश चन्द्र भट्ट ने बताया कि मंगलवार को बारात किमाणा से थैंग गाँव आ रही थी कि अचानक बारात का एक वाहन अनियांत्रित होकर 70 मीटर खेत मे जा गिरा जिसमे सवार 12 लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस व एसडीआरएफ की मदद से 108 मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया। जिसमें चिकित्सको से दो लोगो को मृत्यु घोषित कर दिया। बाकी घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए खबर लिखे जाने तक 6 लोगो को हायर सेंटर रेफर किया गया। बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…