वाहनों के शीशे तोड़ने वाले दो नाबालिक किशोरों को मसूरी पुलिस द्वारा निगरानी लिया गया।

मसूरी : पर्यटन नगरी मसूरी के ओल्ड टिहरी बस स्टैंड के समीप विगत दिनों दो अज्ञात युवाओं द्वारा वाहनों के शीशे तोड़कर उन्हें क्षतिग्रस्त किया जा रहा था। जिससे उक्त क्षेत्र के वाहन स्वामियों में भय का माहौल बना हुआ था। वहीँ जिनके वाहनों के शीशे टूटे उक्त व्यक्तियों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया व पुलिस जांच में जुट गई।

जिसके बाद मंगलवार देर शाम को पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने वाहनों के शीशे तोड़ने वाले दोनों युवाओं को धरदबोचा।

मसूरी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक- 17 -02-23 ,18 -02- 2023 वह 28-02 -2023 को थाना हाजा पर लिखित/ मौलिक मौखिक शिकायत प्राप्त हुई की मसूरी क्षेत्र अंतर्गत वुडस्टॉक स्कूल के नीचे कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाड़ियों के शीशे पत्थर मारकर तोड़े जा रहे हैं जिस संबंध में कोतवाली मसूरी पर वादी तुषार अरोड़ा द्वारा लिखित तहरीर के आधार पर एनसीआर नंबर 03 / 23 धारा 427 आईपीसी पंजीकृत होकर जांच/ तलाश की जा रही थी घटना के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना के तत्काल अनावरण के लिए निर्देशित किया गया घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक महोदय द्वारा वर्दी व सादे वस्त्रों में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक कर किया गया तो दो लड़के गाड़ियों पर पत्थर मार कर शीशे तोड़ रहे थे तथा आवाज आने पर उछल कूद मचा रहे थे जिनकी फोटो स्पष्ट न होने के कारण पहचान नहीं हो पा रही थी इस पर पुलिस टीम द्वारा अपने निजी वाहनों में छुपकर सादे वस्त्रों में घटनास्थल के आसपास छिपकर निगरानी की गई दिनांक 28-02-23 की शाम के समय में उक्त दोनों बच्चे पुनः गाड़ियों के शीशे तोड़ने लगे जिस पर पुलिस पर द्वारा दोनों बच्चों को निगरानी लिया गया क्योंकि दोनों बच्चे विधि विवादित किशोर है तथा दसवीं के छात्र हैं जिनकी उम्र 16 वर्ष है जिस कारण उनके परिजनों को तथा वादी को बुलाकर वार्ता की गई तथा विवादित किशोरों को बाद आवश्यक कार्रवाई परिजनों को उचित हिदायत सुपुर्द किया गया घटना का सफल अनावरण किया गया।

पुलिस टीम :- कॉन्स्टेबल सुनील कुमार, रामकुमार, सुधांशु चौधरी, प्रदीप गिरी शामिल रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

10 hours ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

12 hours ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

12 hours ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

12 hours ago

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

3 days ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

3 days ago