मसूरी : मसूरी-धनोल्टी बायपास NH707A (फरकला व बाटाघाट के बीच) पर एक कार (DL 5 CQ 6288, i20) कार अनियंत्रित होकर रोड टूटी होने की वजह से करीब 18 फिट नीचे गिर गई। कार में तीन लोग सवार थे उक्त दुर्घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की धनोल्टी से मसूरी आ रही एक कार जिसमें तीन व्यक्ति बैठे थे फरकला व बाटाघाट के बीच जबरखेत में रोड से करीब 17-18 फिट नीचे गिरी सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्थानीय नागरिकों की मदद से वाहन में फसे तीनों व्यक्तियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। उक्त दुर्घटना में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। पुलिस द्वारा घायलों को तुरंत सिविल हॉस्पिटल मसूरी में भर्ती कराया गया।
नाम पता गंभीर घायल व्यक्ति –
1-सुशील पुत्र चंद्रपाल निवासी अमर कॉलोनी दिल्ली
नाम पता साधारण रूप से घायल व्यक्ति
1-अनुराग पुत्र ओमप्रकाश निवासी ज्योति नगर नॉर्थ ईस्ट दिल्ली
2-रामेश्वर पुत्र ब्रह्मा निवासी उपरोक्त
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…