कोच्चि/उत्तराखंड : केरल दौरे के तीसरे दिन सूबे के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज कोच्चि के कोचीन शिपयार्ड पहुंचे। जहां उन्होंने भारत द्वारा निर्मित देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत अब तक का सबसे बड़ा जहाज आईएनएस विक्रांत का निरीक्षण कर जहाज का अवलोकन किया। इस मौके कृषि मंत्री गणेश जोशी के साथ नौसेना के तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्री गणेश जोशी ने आईएनएस विक्रांत की भूरी भूरी प्रशंसा की और भारतीय नौसेना के अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय नौसेना में शामिल उत्तराखंड के अधिकारियों से भी मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। मंत्री गणेश ने कहा देश का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत आत्मनिर्भर भारत की मजबूती को दर्शाता है उन्होंने कहा उत्तराखंड में बनने जा रहे सैन्य धाम में आईएनएस विक्रांत की प्रतिकृति स्थापित की जाएगी।इसके लिए वह शीघ्र ही भारतीय नौसेना के अधिकारियों से वार्ता करेंगे।
याचिकाकर्ता का आरोप नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी 16 नवंबर 2019 से अस्तित्व में नहीं, इसके…
उत्तराखंड में पदोन्नति के बाद 208 मुख्य आरक्षियों को नई तैनाती दी गई है. सभी…
उत्तराखंड चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को सरकार चार लाख…
देहरादून में RTA की बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण फैसले लिए…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. कांग्रेस इस मामले…