मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी दिनों में महिला दिवस मनाने, विभिन्न क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान व छावनी परिषद के चुनावों में पूरी भागीदारी करने के बारे में चर्चा की गई।
भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल बैठक की अध्यक्षता पालिका सभासद एवं महिलामोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने की। बैठक में महिला दिवस मनाने पर भाजपा मसूरी मंडल की महिला कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई वहीं पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के क्षेत्र की समस्याओं को सुना गया व उनके समाधान का प्रयास करने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी अपै्रल माह में छावनी परिषद के चुनावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई व निर्णय लिया गया कि छावनी के सभी वार्डो में महिला मोर्चा पार्टी द्वारा निर्धारित प्रत्याशियों को पूरा समर्थन देगी व जनसंपर्क करेगी। इस मौके पर महिला मोर्चा की कार्यकारणी व पदों का आवंटन करने पर भी कार्यकर्ताओं से विचार किया गया। बैठक में महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई ने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे पार्टी को मजबूत करने व जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरी तरह से समर्पित भाव से कार्य करें वहीं कहा कि छावनी परिषद के चुनाव में महिला मोर्चा पूरी ताकत के साथ पार्टी के निर्धारित प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए कार्य करेगी।
बैठक में विजय लक्ष्मी काला, प्रोमिला नेगी, रीता खुल्लर, किरन, विमला भंडारी, कमल शर्मा, कमला थपलियाल, राजश्री रावत, चंद्रकला सयाना, गुडडी देवी, सोनिया राघव, आदि मौजूद रहे।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…