देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हंस फाउंडेशन के संस्थापक परम पूज्नीय भोले जी महाराज के जन्मोत्सव पर उनके आवास जा कर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने हंस फाउंडेशन से जुड़े लोगों के साथ भोले जी महाराज का जन्मदिन मनाया।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने उनके और उत्तराखंड वासियों की ओर से भोले जी महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। भोले जी महाराज की जनसेवा की तारीफ़ करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्होंने बहुत से संत देखे मगर भोले जी महाराज जैसी सेवा विश्व में किसी और को करते नही देखा। उन्होंने बताया की आज हंस फाउंडेशन की ओर से 30 एंबुलेंस प्रदेश सरकार को भेंट की गई और इसके लिए उन्होंने हंस फाउंडेशन का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि भोले जी महाराज ने हंस फाउंडेशन के माध्यम से हर वर्ग की सेवा तथा सहायता की है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनकी दुआ है हंस फाउंडेशन और भोले जी महाराज ऐसे ही प्रदेश और देश की जनता की सेवा करते रहे।
इस अवसर पर दीपक पुंडीर, सुंदर कोठाल, लक्ष्मण सिंह रावत, दीपक परमार आदि उपस्थित रहे।
लक्सर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. जिसके बाद पुलिस घटना…
रुद्रप्रयाग के पुनाड़ क्षेत्र निवासी अल्पना नौटियाल ने प्रीमेच्योर बेबी को जन्म दिया था, नीक्कू…
हरिद्वार में दूल्हे को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करना भारी पड़ गया. पुलिस ने…
फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस और…
गृह मंत्रालय ने इन सवालों को पहले ही नोटिफाई कर दिया था. विस्तार से पढ़ें…
जयपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ के फिनाले वीक शुरू हो गया. प्रतियोगिता…