रिपोर्ट – जितेन्द्र गौड़
टिहरी : कैम्पटी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 02-03-2023 थाना कैंम्पटी पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी चम्बा के पर्यवेक्षण में आगामी दिनांक 07-03-2023 को होलिका दहन एवं दिनांक 08-03- 2023 को होली पर्व के संम्बन्ध में थाना कैंम्पटी क्षेत्रान्तर्गत निवासरत संभ्रांत व्यक्तियों, सीएलजी मेंबर, टैक्सी यूनियन, स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा स्थानीय व्यापारियों के साथ थाना कैंपटी पर एक गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्टी में आगामी होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में अपेक्षा अनुसार सहयोग प्रदान करने की अपील की गई व होली पर्व पर हुड़दंग मचाने वाले मनचलों शरारती तत्वों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के विषय में चर्चा कर गोष्टी में उपस्थित संभ्रांत व्यक्तियों एवं व्यापारियों को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी देते हुए नशे व मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूक किया गया।
गोष्टी में सुंदर सिंह रावत,समीर पंवार,प्रेम सिंह पंवार रामचंद्र सिंह रावत, श्याम सिंह पंवार, सोहन सिंह भंडारी,प्रवेश वर्मा, मोहन भंडारी, रमन रावत, सुरेंद्र, अनिल नौटियाल,कैलाश, अर्जुन सिंह, राजेंद्र नौटियाल, रमेश सिंह, अनिल दयाल, वीरेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…