रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
मोरी/उत्तरकाशी : पुलिस,फायर,SDRF की टीम ने त्वरित कार्यवाही कर स्थानीय लोगों के सहयोग से किया आग पर काबू।
उतरकाशी जिले के तहसील मोरी में देर रात्रि में तकरीबन1:00 बजे थाना मोरी के दूरस्थ ग्राम स्वीचाण गाँव में आग लग गयी आग लगने से कोई हताहत तो नही हुआ लेकिन लाखों का नुकसाशान हो गया , आग लगने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोरी मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस फोर्स व आपदा उपकरण,फायर सर्विस एवं SDRF की टीम तुरन्त मौके पर पहुंचे,मौके पर मकान में भीषण आग लगी हुई थी जिसे फायर सर्विस, SDRF, पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया गया।
आग आजन सिंह पुत्र गोकुल सिंह निवासी स्वीचाणगांव थाना मोरी के घर पर लगी थी,जिसमें चार परिवार रहते थे, उक्त घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है,घर का सारा सामान जलकर राख हो गया,कुछ मवेशियों की जलने की आशंका है,जिनका आंकलन किया जा रहा है।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
अटल आयुष्मान योजना प्रदेश की आम जनता, तो गोल्डन कार्ड योजना सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों…
सीबीआई की विशेष अदालत ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में तीनों आरोपियों पर आरोप तय…
उधम सिंह नगर के एआरटीओ कार्यालय में दोनों कारों को आमने-सामने लाया गया, मारुति कंपनी…
उत्तराखंड में इस साल वनाग्नि की 580 घटनाओं में 500.81 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ,…
कभी नदी में बहकर चट्टानों के बीच फंसी थी मासूम हथिनी, आज कालागढ़ एलीफेंट सेंटर…
रोजगार का झांसा देकर ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भेजा गया था रूस, मुख्यमंत्री धामी…