रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
मोरी/उत्तरकाशी : बीती मध्यरात को तहसील मोरी के स्वीचाण गांव में अग्निकांड की घटना घटित हुई। जिला आपात परिचालन केंद्र उत्तरकाशी को घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने राजस्व टीम,फायर पुलिस,एसडीआरएफ,वन एवं डॉक्टर की टीम को मय संसाधनों एवं आवश्यक दवाइयों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना करने के निर्देश उप जिलाधिकारी पुरोला एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग एवं पशुपालन विभाग को भी घटना स्थल पर रवाना करने के निर्देश दिए।
अग्निकांड से 2 आवसीय भवन जलकर नष्ट हुए है। एक भवन में 3 परिवार आजन सिंह,सुंदर सिंह,घुँघर सिंह एवं दूसरे भवन में दो परिवार प्रताप सिंह,विनीत सिंह के संयुक्त भवन जलकर नष्ट हुए है। साथ ही घुँघर सिंह का एक बैल भी जलकर मृत हुआ है। तथा उनकी आवश्यक सामग्री भी जलकर नष्ट हुई है। अग्निकांड से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है।
जिला प्रशासन के द्वारा अग्निकांड पीड़ित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की अहेतुक धनराशि नकद वितरित की गई। साथ ही प्रभावित परिवारों को चार-चार कम्बल,तिरपाल, टेंट,खाद्य सामग्री आदि तात्कालिक सहायता प्रदान की गई। तथा आवश्यक वर्तन आदि दिए जा रहें है। प्रभावित परिवार को गांव में ही अन्य ग्रामवासियों के मकानों में आश्रय दिया गया है। घटना स्थल पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा प्रभावित परिवार को ढांढस बंधाया। तथा हर सम्भव प्रभावित परिवारों को मदद देने का आश्वासन दिया।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…