रिपोर्ट – विनय उनियाल
जोशीमठ : आखिर 5 माह बाद मध्यप्रदेश के भोपाल से खोया एक मां के बेटे को जोशीमठ पुलिस ने मिला मिलाया । अपने इकलौते बेटे को सीने से लगाकर मां के आंसू छलक गए। जोशीमठ कोतवाली निरीक्षक कैलाश भट्ट का कहना है कि 28 फरवरी को विमला सक्सेना पत्नी स्वर्गीय सुनील सक्सेना निवासी भोपाल मध्यप्रदेश में जोशीमठ कोतवाली में आकर सूचना दी। कि उसका 31 वर्ष का बेटा अश्विन सक्सेना लापता है। वह पिछले साल बिन बताए घर से कहीं चला गया था। विभिन्न जगह पर तलाश करने के बाद उन्हें उनका बेटा नहीं मिला वह पिछले 20 दिनों से उत्तराखंड के विभिन्न शहरों पर जाकर अपने बेटे को खोज रही थी। महिला द्वारा जोशीमठ पुलिस को अपने बेटे की फोटो दिखाएं और उनसे अपने बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई। जिसके बाद अश्विन को बुधवार मारवाड़ी के पास घूमते हुए देखा गया। विमला को युवक से मिलाया तो उसने अपने बेटे को पहचान लिया 5 माह से बेटे की तलाश में घूम रही महिला ने बेटे को गले लगा कर अपने आंसू को नहीं रोक पाई युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।वही प्रभारी निरीक्षक कैलाश चंद्र भट्ट ने अश्विन को उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून भेज दिया है तथा महिला को भी उसके साथ भेजने की व्यवस्था भी की।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…