रिपोर्ट – जितेन्द्र गौड़
टिहरी : पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 02-03-23 को अपर पुलिस अधीक्षक,एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के निर्देशन में थत्यूड थानाध्यक्ष के द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलवाया गया जिसमे दिनांक 02.03.2023 को थाना थत्यूड जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस टीम द्वारा 02 अभियुक्तों को (552 ग्राम) अवैध चरस के साथ डिग्री कॉलेज तिराहा थत्यूड रोड से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना थत्यूड में एनडीपीएस अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्तगण
1- सूरज पुत्र बसंत निवासी सपेरा बस्ती भानियावाला थाना डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 20 वर्ष।
2- रजत पुत्र मोहनलाल निवासी ग्राम बालमा पोस्ट पांगरखाल पट्टी सारज्यूला थाना नई टिहरी उम्र 22 वर्ष।
बरामदगी
अभियुक्त सूरज से 280 ग्राम अवैध चरस मूल्य लगभग-28000/-रुपए
अभियुक्त रजत से 272 ग्राम अवैध चरस मूल्य लगभग-27200/-रुपए
कुल 552 ग्राम अवैध चरस नाजायज मूल्य करीब ₹ 55200/- रुपए
वाहन मोटरसाइकिल यामहा रंग काला रजिस्ट्रेशन नंबर- UK14 J-8270
मु0अ0सं0 06/23 धारा 8/20/ 60 एनडीपीएस एक्ट बनाम सूरज आदि।
पुलिस टीम :- थानाध्यक्ष थत्यूड शान्ति प्रसाद चमोली, हेड कांस्टेबल सूर्य प्रताप रमोला, मुकेश सिलोडी व कॉन्स्टेबल नरेश तोमर शामिल रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…