कैबिनेट मंत्री जोशी ने नयागांव में 224.53 लाख की लागत से बनने वाले नलकूप का किया शिलान्यास।

देहरादून : शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नयागांव में अनारवाला पेयजल योजना के अन्तर्गत रू 224.53 लाख की लागत से निर्मित होने वाले मिनी ट्यूबवैल का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा लंबे समय से क्षेत्रवासियों की ओर से पेयजल की मांग की जा रही थी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज ट्यूबवैल का भूमि पूजन किया गया है। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र तय समय के भीतर कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस ट्यूबवैल के निर्माण के बाद निश्चित ही नयागांव के लोगों को पानी की समस्या से निजात मिलेगी।

मंत्री जोशी ने कहा कि आम जनमानस को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में प्रदेश में धामी सरकार निरंतर प्रयासरत है। मंत्री ने कहा प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए राज्य सरकार संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने नलकूप निर्माण के लिए भूमि दानदाता आशा देवी प्रधान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बीजेपी मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, कैलाश पंत, अधिशासी अभियंता मोनिका वर्मा, कैप्टन दिनेश प्रधान, कर्नल बी.एस खत्री, कर्नल दलीप प्रधान, कैप्टन दरबान सिंह बिष्ट,आशा देवी, गुलशन चोना कई लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में स्वच्छता अभियान को मिला जनसमर्थन

देहरादून। राजधानी देहरादून में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को लोगों का व्यापक समर्थन मिल…

21 hours ago

उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास कार्यक्रम

देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…

22 hours ago

मसूरी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों में उत्साह

देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…

2 days ago

देहरादून में डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन योजना पर काम शुरू

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…

2 days ago

उत्तराखंड में जैविक खेती को बढ़ावा, किसानों को नई तकनीकों का प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…

2 days ago

उत्तराखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की सफलता की नई कहानी

देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…

2 days ago