मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने उत्तर पूर्व के चुनावों में जीत का जश्न मनाया व शहीद भगत सिंह चौक पर भाजपा के समर्थन में नारेबाजी के साथ आतिशबाजी की व मिष्ठान वितरित किया।
भाजपा मसूरी मंडल ने नागालैंड व त्रिपुरा में भाजपा की जीत पर जश्न मनाया। शहीद भगत सिंह चौक पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए और नारेबाजी के साथ आतिशबाजी की व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीनों राज्यों में भाजपा का ग्राफ बढा है व दो राज्यों में सरकार बनाने जा रही है व मेघालय में वहां की स्थानीय पार्टी का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूरे देश में यात्रा की लेकिन उसका परिणाम सामने है कि उत्तर पूर्व में उनकी स्थित पहले से कमजोर ही नहीं हुई बल्कि बहुत कम हो गई है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा सरकार के नेतृत्व का परिणाम है। उन्हांेने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का अमृत काल चल रहा है और वहां पर सभी सीटें जीत कर भाजपा का बोर्ड बनेगा।
इस मौके पर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि नार्थ ईस्ट में भाजपा की जीत पर मसूरी मंडल ने खुशी मनाई है। उन्होंने कहा कि पहले नार्थ ईस्ट में वहां के नागरिक मुख्य धारा में नहीं जुडे थे व वहां पर आपराधिक व आतंकवादी गतिविधियां थी आज वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से लोग मुख्य धारा से जुड़े हैं और वहां पर सरकार बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा नेतृत्व व भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत है। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीता कुमाई ने कहा कि यह बड़े ही गर्व की बात है कि भाजपा की केंद्र सरकार की नीतियों व कार्यों की जीत है जिसके कारण भाजपा दो राज्यों में सरकार बनाने जा रही है और एक में भाजपा के सहयोग से सरकार बन रही है यह भाजपा के हर कार्यकर्ता व केद्रीय नेतृत्व व वहां के स्थानीय नेतृत्व की जीत है। इस मौके पर भाजपा उपाध्यक्ष व पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रवीद्र रावत, मुकेश धनाई, रणवीर कंडारी, सुमित भंडारी, धर्मपाल पंवार, रमेश खंडूरी, विजय बिंदवाल, विरेंद्र राणा, राकेश ठाकुर, विजय बुटोला, अभिलाष आदि मौजूद रहे।
Skoda Auto India ने अपनी Skoda Kylaq नया Sportline ट्रिम लॉन्च किया है. यहां हम…
नहाने के दौरान यमुना नदी में एक मजदूर बह गया, लेकिन गनीमत रही कि मजदूर…
नैनीताल जिले में एक पति पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है. जिसके…
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…