मसूरी : वादा निभाओ -आवास बनाओ शंखनाद आन्दोलन के तहत काबीना मंत्री गणेश जोशी को धरना स्थल पर आने की मांग को लेकर शिफनकोर्ट आवासहीन समिति कल भूख हड़ताल पर बैठेगी और धरना रात दिन किया जाएगा। उधर आज शिफनकोर्ट वासियों ने उक्रांद की अगुवाई में शासन प्रशासन की वादा खिलाफी के विरुद्ध जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर शीघ्र शिफनकोर्ट वासियों को आवास आवंटित करने की मांग की व चेतावनी दी कि यदि शीघ्र आवास न बने तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जायेगा।
धरना स्थल पर एक बैठक कर समिति ने निर्णय लिया है कि अब धरना रात दिन किया जाएगा। शिफनकोर्ट वासी परिवार समेत दिन रात धरने स्थल पर ही डेरा डालेंगे। यह भी तय किया गया कि कल मसूरी विधायक और मंत्री गणेश जोशी मसूरी किसी कार्यक्रम में आ रहे हैं। उनसे मांग की गई कि उनके वादे और सवा साल पहले भूमि पूजन के अनुरूप आईडीएच लंढौर में आवास निर्माण की स्थिति से अवगत कराएं। समिति के संयोजक प्रदीप भंडारी ने कहा कि कल मंत्री गणेश जोशी को धरने स्थल पर आने की मांग को लेकर वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अध्यक्ष संजय टम्टा ने बताया कि कल से शिफनकोर्ट की सभी माता बहिनें व सभी मजदूर सारा काम धाम छोड़कर दिनरात धरने पर बैठेंगे। धरना स्थल पर ही डेरा डालेंगे। आज धरने के समर्थन में मसूरी व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, नागेन्द्र उनियाल पहुंचे व कहा कि जब तक शिफन कोट के बेघरों को आवास आवंटित नहीं किए जाते व्यापार संघ उनके साथ खड़ा रहेगा।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पंकज क्षेत्री, संयोजक प्रदीप भंडारी, सामाजिक कार्यकर्ता अक्षत वर्मा आदि शामिल हुए। धरने पर कन्हेया लाल भटट, बलबीर भंडारी, अनुज शाह, सुषमा देवी, मुकेश लाल, नंदा देवी, लखी राम, दयाल सिंह, रमेश शाह, आशा लाल, सुदंर लाल, जगदीश लाल, प्रमोद, राज मोहन, जयपाल सिंह पंवार, मदन भटट, कुशी देवी, संगरांदी देवी, आदि मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…