देहरादून : सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राजेंद्र नगर स्थित ओ.एन.जी.सी. संविदा कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में वृंदावन से आए कलाकारों ने कई सांस्कृतिक सुंदर प्रस्तुतियों भी दी।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सगठन के सभी पदाधिकारियों को गुलाल लगाकर सभी के साथ फूलों की होली भी खेली और सभी को होली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा होली प्रेम और आपसी भाई चारे का त्यौहार है। इसे हमे आपस में मिलजुलकर मनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार, देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने में तथा भाई-चारे एवं समरसता की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मंत्री ने कहा कि होलिका दहन जैसे प्रतीकों के माध्यम से सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराईयों को नष्ट करने तथा होली के मोहक रंगों को जीवन में उतारने का प्रयास किया जाना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने होली का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाए लेकिन हमें इस होली पर सभी को संकल्प लेना होगा होली के दिन अपने अंदर की सभी बुराइयों को समाप्त करें तभी जाकर होली मनाना सार्थक होगा।
मंत्री गणेश जोशी ने मंगल कामना करते हुए कहा यह होली सभी के जीवन में होली के रंगों को तरह खुशियां आए। इस अवसर पर ओएनजीसी जीएम अरुण कुमार, अध्यक्ष संदीप कुमार, महामंत्री धर्मपाल, विशाल बिरला, आर. एस परिहार, पार्षद नंदनी शर्मा, पूनम नौटियाल गब्बर सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
इसके उपरांत मंत्री गणेश जोशी ने श्री देव सुमन नगर में पी.बी.ओ.आर. पूर्व सैनिक वेल्फेयर एसोसिएशन (रजि.) सगठन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में भी शिरकत की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ गुलाल एवं फूलों की होली खेली और सभी को होली के पर्व की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पी.बी.ओ.आर केंद्रीय अध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट सहित सगठन के सभी पाधिकारी मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…