देहरादून : कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंलगवार को होली के शुभ अवसर पर अपने सरकारी आवास में ‘‘हमारी पहचान-रंगमंच‘‘ के होलियारों ने पारंम्परिक कुमाऊंनी होलियां गीत गाकर उनके परिवारजनों, उपस्थित लोगो एवं राज्य के नागरिकों को शुभाशीष दिया और प्रदेशवासियों की उन्नति, सुख व समृद्धि की कामना की।
कैबिनेट मंत्री ने होलियारों के साथ फाग एवं नृत्य कर होली आयोजन का आनन्द लिया। कार्यक्रम के दौरान पारंम्परिक पोशाक में सभी होलियार, छोलिया नृतक एवं मसकबीन व ढ़ोल-दमाऊं की थापो ने होली के रंग जमाये। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि होलिका दहन जैसे प्रतीकों के माध्यम से सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराईयों को नष्ट करने तथा होली के मोहक रंगों को जीवन में उतारने का प्रयास किया जाना चाहिए। मंत्री गणेश जोशी ने होली का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाए लेकिन हमें इस होली पर सभी को संकल्प लेना होगा होली के दिन अपने अंदर की सभी बुराइयों को समाप्त करें तभी जाकर होली मनाना सार्थक होगा। मंत्री गणेश जोशी ने मंगल कामना करते हुए कहा यह होली सभी के जीवन में होली के रंगों को तरह खुशियां आए।
इस अवसर पर बीजेपी महानगर सिद्धार्थ अग्रवाल, बीजेपी नेता नेहा जोशी, सुरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, आरएस परिहार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…