ऋषिकेश : बुधवार को ऋषिकेश के शिवपुरी में नमामि गंगे घाट पर 02 व लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत पटना वाटर फॉल में 01 युवक के डूबने की सूचना SDRF टीम को प्राप्त हुई।
उक्त सूचना पर SDRF की 02 टीमें मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल दोनों स्थानों पर घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
स्थानीय लोगों द्वारा SDRF टीम को अवगत कराया गया कि शिवपुरी नमामि गंगे घाट पर डूबने वाले दोनो बी टेक के छात्र थे, जो देहरादून DIT में पड़ते थे व अपने दोस्तों के साथ होली के लिए यहां पर आए थे। नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से दोनों युवक नदी में डूब गए।
शिवपुरी नमामि गंगे घाट पर डूबने वाले युवक –
1. आदित्य राज, उम्र 22 निवासी- कोलकाता, पश्चिम बंगाल।
2. उत्कर्ष उम्र 22, निवासी- आगरा, उत्तरप्रदेश।
वही दूसरी ओर पटना वॉटर फॉल पर डूबा युवक अपने दोस्तों से साथ घूमने आया था और पैर फिसलने से नदी में डूबने से हादसे का शिकार हो गया। पटना वॉटर फॉल पर डूबा युवक शोभित यादव, 30 साल निवासी-मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।
SDRF की 02 टीमों द्वारा दोनों घटनास्थल पर सर्चिंग की गयी परन्तु उक्त युवकों का कुछ पता नही चल पाया। कल प्रातः पुनः सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
टपकेश्वर शोभायात्रा सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इस दौरान शहर में ट्रैफिक रूट डायवर्ट…
उत्तराखंड की ऑर्गेनिक चाय की मार्केट में भारी मांग रही है. एक बार फिर यहां…
डोईवाला स्थित आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के छात्रों का प्रदर्शन लिखित आश्वासन के बाद समाप्त डोईवाला: सोमवार…
उत्तराखंड में मदरसों को अपना नया रजिस्ट्रेशन और मान्यता शिक्षा विभाग और नवगठित उत्तराखंड अल्पसंख्यक…
टीम ने इंदिरा बस्ती के कुछ लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, धक्का मुक्की…
उत्तराखंड कैबिनेट की सचिवालय में बैठक चल रही है. जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा के…