रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता डॉ.वीरेंद्र कुमार होली पर सीमांत गांव हर्षिल पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दुर्गामी विजन एवं सोच है कि भारत की सीमा से लगे राज्यों अरुणाँचल प्रदेश,सिक्किम,उत्तराखण्ड एवं हिमाचल के सीमावर्ती गांवों का विकास हो। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों का सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इन गाँव में रहने वाली हमारी माता बहने एवं भाई, युवा साथी किन परिस्थितियों में जीवन यापन करते है उनकी जानकारी ली गई है। साथ ही उनके सामाजिक विकास के साथ-साथ उनके रहन-सहन,खान-पान,बिजली, पानी,सड़क मार्गों एवं मोबाइल कनेक्टिविटी आदि की सुविधा का स्तर किस प्रकार है देखा गया है।उन्होंने देश के सैनिकों का जिक्र करते हुए कहा हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए सजग प्रहरी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहें है। भारतीय जवान दीपावली एवं होली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहारों पर भी अपने परिवार एवं घरों से दूर है और सीमाओं में 24 घंटे तैनात रहते हुए देश की रक्षा कर रहें है। इस दौरान उन्होंने हिमवीर के जवानों को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि चिन्हित सीमावर्ती गांव के विकास हेतु केंद्रीय बजट में इस बार प्रावधान किया गया है ताकि सीमावर्ती गांव गुलजार हो सकें। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांव में सड़क कनेक्टिविटी को दुरुस्त करने एवं बिजली,पानी एवं इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां के स्थानीय लोगों द्वारा प्रकृति के साथ जो संतुलन बनाये रखा हैं वह अतुलनीय है। इसे इसी तरह संजोए रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जो समस्या बताई गई है उन पर अमल किया जाएगा। चार धाम यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आलवेदर सड़क परियोजना के बनने से तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। गंगोत्री धाम तक आलवेदर सड़क बनने से आने वाले समय में औऱ अधिक पर्यटको एवं तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…