शिफन कोट के बेघरों का धरना नवें दिन भी जारी, नगर पालिका का किया घेराव।

मसूरी : शिफन कोर्ट के बेघरों का वादा निभाओं आंदोलन नवें दिन भी जारी रहा। तथा शिफन कोट के बेघरों ने शहीद स्थल से नगर पालिका तक विरोध प्रदर्शन किया जिसमें पूर्व आयुक्त एसएस पांगती सहित कांग्रेस व उक्राद के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। व नगर पालिका प्रांगण में जमकर प्रदर्शन किया।
शिफन कोट के बेघरों के शहीद स्थल पर चल रहे अनिश्चित कालीन धरने के तहत आंदोलनकारियों ने नगर पालिका तक प्रदर्शन किया व जमकर नगर पालिकाध्यक्ष व विधायक तथा मंत्री गणेश जोशी के खिलाफ नारेबाजी की व कहा कि दोनों की मिली भगत के कारण गरीब बेघरों को घोषणा के बाद भी आवास नहीं मिल रहे हैं। वहीं विभिन्न राजनैतिक दल लगातार शिफन कोट के बेघरों के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहाकि जब तकि इन मजदूरों को न्याय नहीं मिलता इनके आंदोलन का समर्थन किया जाता रहेगा। उन्होंने मंत्री गणेश जोशी व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता पर आरोप लगाया कि उन्होंने इनके सपनों व इनको किए वादों का सौदा किया है। उन्होंने कहाकि यह निर्णायक लड़ाई है जब तक इनको आवास नहीं मिलते तब तक आंदोलन का समर्थन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ के मूल निवासी है, तथा इन्हीं के वोट से जीते हैं लेकिन आज कोई ध्यान नहीं दे रहा। उक्रांद विधानसभा का शिफन कोट के बेघरों के लिए घेराव करेगा।

इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता पंकज क्षेत्री ने कहा कि पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने चुनाव से पहले इनका समर्थन किया व इनके वोट लेने के बाद विरोध कर दिया व इनकी मांग को पूरा नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि गैर सैंण में आगामी 13 से विधानसभा सत्र के दौरान वहां जाकर प्रदर्शन किया जायेगा। वहीं दूसरी ओर मुख्य मंत्री ने आईडीएच में भूमि पूजन किया लेकिन उसके बाद भी उनके आवास नहीं बने। व आगामी चुनाव में कांग्रेस इन्हें घर बिठाने का कार्य करेगी।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गौनियाल ने कहा कि यह प्रदर्शन पालिकाध्यक्ष को जगाने के लिए किया गया। उन्होंने अनुज गुप्ता को चेतावनी दी कि जाते जाते शिफन कोट के बेघरों का आवास उपलब्ध करवाये वरना इनके खिलाफ आगामी चुनाव में सबक सिखाने का कार्य किया जायेगा। प्रदर्शन के दौरान सिफन कोट समिति के अध्यक्ष संजय टम्टा ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने पालिकाध्यक्ष पर आरोप लगाये व कहाकि जब तक छत नहीं मिली उन्हें छोडा नहीं जायेगा व गैर सैंण कूच किया जायेगा।

आंदोलन के संयोजक प्रदीप भंडारी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है इनको सबस सिखाया जायेगा। मंत्री गणेश जोशी व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता इनके साथ किए गये वादे को पूरा करे अन्यथा अनका विरोध किया जायेगा। और तीन साल होने पर भी वहां रोपवे नहीं लग रही। विगत दिवस गणेश जोशी मसूरी आये उन्हें बुलाया गया लेकिन वे नहीं आये वहीं पालिकाध्यक्ष प्रदर्शन के दौरान भाग गये आखिर कब तक भागते रहेंगे। वहीं कहा कि 13 मार्च को गैरसैण जा कर प्रदर्शन किया जायेगा। वहीं सभासद प्रताप पंवार ने कहा कि पालिका व प्रदेश सरकार इनका फुटबाल बना रही है। व आज तक उनके आवास नहीं मिले। नगर पालिका से दो लाइन का प्रस्ताव दिया, वहीं बोर्ड बैठक नहीं हो रही है व इनको गुमराह किया जा रहा है यहां पर तानाशही चल रही है जिसका खुला विरोध किया जायेगा।

इस मौके पर पूर्व आयुक्त गढवाल एसएस पांगती, सैन्य अधिकारी पीसी थपलियाल, उक्रांद के शिव प्रसाद सेमवाल, संजय डोभाल, राजेंद्र पंत, राज्य आंदोलनकारी प्रमिला रावत, कांग्रेस नेता पंकज क्षेत्री, सामाजिक कार्यकर्ता मनीष गौनियाल, सुमित्रा कंडारी, कुशा देवी,  सुषमा बिष्ट, गीता देवी, लक्षमी देवी, संपति लाल, खिलानंद नौटियाल, जगत लाल, शिव लाल, सहित बडी संख्या में आंदोलकारी मौजूद रहे।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts