खटीमा : गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने निजि आवास नगला तराई से टनकपुर (कार से) यात्रा के दौरान अमाऊ में पप्पू प्रजापति की अमन लस्सी स्टोर पर रूककर लस्सी का आनन्द लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय जनता का हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक स्थानीय शीतल पेय उत्पादों का उपयोग किया जाये और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाये।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं, इसी की बानगी है कि मुख्यमंत्री अधिकांशः स्थानीय उत्पादों का स्वाद लेने से खुद को नहीं रोक पाते हैं और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु सीधे दुकानों पर पहुॅच स्थानीय उत्पादों का भरपूर उपयोग करते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन हेतु एक जनपद दो उत्पाद योजना लागू की गई है।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह बिष्ट सहित रमेश जोशी ’रामू’, मण्डी अध्यक्ष नन्दन सिंह खड़ायत आदि उपस्थित रहे।
उत्तराखंड में न्यूज पोर्टल संचालित करने वाले पत्रकारों के बीच सरकार की नई विज्ञापन दरों…
पत्रकारों और डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए उत्तराखंड श्रमजीवी…
“अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी, टका सेर खाजा”—यह भारतेंदु हरिश्चंद्र का बेहद चर्चित…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 7 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक और 35 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों…
उत्तराखंड में आईएएस-पीसीएस अफसरों के विभागों में फेरबदल हुआ है. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य…
महेंद्र भट्ट बोले कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही…