देहरादून : न्यू कैंट रोड स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पद्मश्री से अलंकृत क्षेत्रीय कृषि सलाहकार नावार्ड एवं प्रबंध परिषद के सदस्य किसान प्रेम चंद शर्मा और भरसार यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. परविंदर कौशल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पदमश्री प्रेम चंद्र शर्मा ने कृषि मंत्री गणेश जोशी के समक्ष प्रदेश में जैविक खेती की अपार संभावनाओं और उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को अंतराष्ट्रीय स्तर तक पहचान सहित कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
गौरतलब है कि पद्मश्री से सम्मानित किसान प्रेम चंद शर्मा पिछले कई दशकों से उत्तराखंड के सुदूरवर्ती गांव में बिना रसायनों के इस्तेमाल के जैविक तरीके से उच्च उपज वाले फल और सब्जियों के उत्पादन में विशेष योगदान दिया है। और उन्हें इस योगदान के लिए पद्मश्री से भी नवाजा गया है। इससे पहले उन्हें जैविक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कार भी मिल चुके हैं। और जैविक खेती में नए नए प्रयोग कर लोगों को जैविक खेती की ओर प्रेरित करने का कार्य कर रहे है।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने किसान प्रेम चंद शर्मा द्वारा कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की ओर मंत्री गणेश जोशी ने कृषि के क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही कृषि मंत्री गणेश जोशी ने निकट भविष्य काल में पद्मश्री से सम्मानित किसान प्रेम चंद शर्मा के अनुभवों का लाभ लेने की भी बात कही।
इस अवसर पर भरसार यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. परविंदर कौशल भी उपस्थित रहे।
उत्तराखंड में न्यूज पोर्टल संचालित करने वाले पत्रकारों के बीच सरकार की नई विज्ञापन दरों…
पत्रकारों और डिजिटल मीडिया संस्थानों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए उत्तराखंड श्रमजीवी…
“अंधेर नगरी चौपट राजा, टका सेर भाजी, टका सेर खाजा”—यह भारतेंदु हरिश्चंद्र का बेहद चर्चित…
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने 7 उच्च प्राथमिक विद्यालयों को माध्यमिक और 35 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों…
उत्तराखंड में आईएएस-पीसीएस अफसरों के विभागों में फेरबदल हुआ है. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य…
महेंद्र भट्ट बोले कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस मुद्दा है और न ही…