रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने विधानसभा वार सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के विकास तथा जनहित के लिए जो भी घोषणा की गई है उनका क्रियान्वयन प्राथमिकता में शामिल करें। उन्होंने कहा कि समय-समय पर मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद के विकास एवं जन आकांक्षाओं के अनुरूप घोषणाएं की है उनको धरातल पर उतारना हम सबका नैतिक दायित्व एवं जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणाओं के सभी प्रस्ताव की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए शासन को भेजना सुनिश्चित करें जो प्रस्ताव शासन को प्रेषित किए जा चुके हैं और वर्तमान में लंबित हैं उनका प्रभावी अनुश्रवण के लिए उच्च अधिकारियों एवं शासन के विभागीय अधिकारियों से संपर्क करें। साथ ही जिन घोषणाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है और जो कार्य प्रगति पर है उनकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री घोषणा सेल जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में सीएमओ डॉ रमेशचंद्र सिंह पंवार, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग डीएस ह्यांकी,जल संस्थान बीएस डोगरा,पेयजल निगम मोहम्मद मोसिन, विद्युत मनोज गुसाईं,जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सीपी सुयाल,प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…