देहरादून : शुक्रवार को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियाल गांव पहुंचकर सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचे मंत्री जोशी ने निर्माण कार्यों का मुआयना कर सैन्यधाम के निर्माण कार्यों की मौके पर मौजूद अधिकारियों से प्रगति की जानकारी प्राप्त की। सैन्यधाम के निर्माण कार्यों का जायजा लेते सैनिक कल्याण मंत्री ने तेज गति से चल रहे निर्माण कार्य से संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था से संतुष्ट नजर आए।
मंत्री जोशी ने कहा कि सैन्यधाम का निर्माण कार्य 40 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण हो। साथ ही, निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के भी अधिकारियों को निर्देशित किया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा पूरे देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करने के बाद सैन्य धाम का निर्माण हो रहा है।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…