देहरादून : शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून में एक निजी होटल में आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी की मसूरी विधानसभा के बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, महानगर बूथ सशक्तिकरण प्रभारी मयंक गुप्ता भी उपस्थित रहे।
मसूरी विधानसभा की बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। प्रदेश में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य पर्यटन जैसे अनेक क्षेत्रों में कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। भाजपा सरकार ने प्रदेश के जनता से जो वायदे किए है उसे पूरा करने के भरसक प्रयत्न किए जा रहे है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में लगातार विकास के नए आयाम स्थापित किया जा रहे हैं।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…