देहरादून : उत्तराखंड में वन क्षेत्रों के प्राकृतिक आपदा व भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में आपदा प्रबंधन के लिए ज़ायका परियोजना के तहत जापान की तकनीक आधारित कार्य-योजना पर आज जनपद, देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम- केशरवाला में परियोजना पर कार्य की शुरुआत हुई। इसका शुभारम्भ काबीना मंत्री, वन, भाषा, तकनीकी शिक्षा सुबोध उनियाल द्वारा क्षेत्रीय विधायक उमेश काऊ शर्मा, विभाग के विशेषज्ञों एवं ग्रामीणों की सामूहिक उपस्थिति में किया गया। भूस्खलन के लिए संवेदनशील इस क्षेत्र में निरन्तर क्षरण से स्थानीय काश्तकारों की भूमि प्रभावित हो जाया करती है। ज़ायका परियोजना की लागत राशि 6.75 करोड़ व काम पूरा करने की समयावधि 24 माह होगी। कटाव नियंत्रण के कार्य हेतु स्थलीय सर्वेक्षण व अध्ययन उपरान्त विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर समुचित रूप से क्रियान्वित किया जाता है।
राज्य में यह काम उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन परियोजना के तत्वाधान में किया जा रहा है।
इस अवसर पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी उपस्थित रहे।
पौड़ी गढ़वाल में स्थित नागदेव मंदिर, सर्प देवता को समर्पित एक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक…
भारत की तरक्की में उत्तराखंड की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण है. उत्तराखंड का साहसिक, धार्मिक पर्यटन…
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के महिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भीषण आग लगने की…
इंटरनेशनल ब्यूटी पैजेंट मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब यूके की मॉली मैरी बक्ली ने…
अल्मोड़ा लमगड़ा ब्लॉक में होमवर्क पूरा ना करने पर शिक्षिका पर छात्रा की पिटाई करने…
पहाड़ के रहवासियों को रोड के अभाव में मीलों की दूरी पैदल नापनी पड़ती है.…