रिपोर्ट – अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : चिन्यालीसौड़ में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा यमुनोत्री मेंं बूथ सशक्तिकरण अभियान अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी , प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ,जिले के महामंत्री नागेंद्र चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बतादें कि कार्यक्रम यमनोत्री विधानसभा के पांचों मंडलों में बड़कोट कालिंदी ब्रमखाल चिन्यालीसौड़ नगर एवम ग्रामीण मंडलों के अंतर्गत बूथ से लेकर जिले स्तर के सभी पदाधिकारियों में भाग लिया। बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम संयोजक भाजपा पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल, पूर्व अनुसूचित आयोग सदस्य स्वराज विद्वान ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए आगे 2024 चुनाव के लिए भाजपा पदाधिकारियों को बूथ को मजबूत कर ईमानदारी से स्वयं की जिम्मेदारियों को निर्वहन करने का आवाह्न किया। कार्यशाला का समापन डॉ0 विजय बडोनी ने किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री दुर्गेश सिलवाल, ब्लाक प्रमुख डुण्डा शैलेन्द्र कोहली, मंडल अध्यक्ष चैन सिंह मेहर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सोबेंद्र सिंह, ब्रह्मखाल मनोज सिलवाल, बड़कोट मीनाक्षी रौटा, कालिंदी जयप्रकाश रावत, मनीष कुकरेती,पूनम रमोला महिला मोर्च जिला अध्यक्ष, शीशपाल रमोला किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष, डॉ0 कृतम पंवार, राजेन्द्र रांगड़ ,श्यामलाल जोशी ,संजय कंडियाल व सभी शक्ति केंद्रों के संयोजक व सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज टनकपुर हाईवे पर…
जसपुर निवासी निहाल सिंह मोटरसाइकिल से धामपुर जा रहे थे, ओवरब्रिज के पार बाईपास चौराहे…
हल्द्वानी के हल्दूचौड़ स्थित जग्गीबंगर निवासी दीप बमेठा ने जब अपनी टंकी खोली तो उसमें…
भारतीय राजनीति के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार विधानसभा सीट स्तर पर…
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से कई युवाओं के रोजगार का…