विधायक निधि बढ़ाये जाने पर ग्राम्य विकास मंत्री ने CM धामी और मंत्रिमंडल के सदस्यों का जताया आभार, कहा-लंबे समय से विधायकों की थी माँग।

गैरसैंण : ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि मंत्रिमंडल की बैठक में विधायकों को मिलने वाली विधायक निधि में बढ़ोतरी की गई है। विधायकों को पूर्व में मिलने वाली विधायक निधि की राशि जो ₹3.75 करोड़ मिलते थे, उसे बढ़ाकर 5 करोड कर दिया गया है।
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विधायकों द्वारा अपने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक निधि को बढ़ाने का अनुरोध किया जा रहा था। मंत्री जोशी ने इस बाबत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्रीमंडल के समस्त सदस्यों का आभार प्रकट किया।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

Maruti Suzuki देगी 21,000 से ज्यादा नौकरियां, हरियाणा में किया नए प्लांट का उद्घाटन

Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…

9 hours ago