रिपोर्ट – विनय उनियाल
गैरसैण : भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन क्षेत्र के सामाजिक संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संयुक्त मोर्चा की ओर से भराड़ीसैंण में विधानसभा घेराव किया गया।
सोमवार को गैरसैण भराड़ीसैंण में बजट सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा पहले दिन पुरानी पेंशन बहाल को लेकर संयुक्त मोर्चा की ओर से विधानसभा घेराव का कार्यक्रम था। जिसमें गढ़वाल और कुमाऊं के लोग भरारी भराड़ीसैंण पहुंचे थे। लेकिन जंगल चट्टी में पहुंचते ही कर्मचारियों को पुलिस ने बैरिकेट पर रोक दिया। ढोल दमाऊ के साथ पहुंचे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी किसी भी तरह दिवालीखाल और विधानसभा परिसर में पहुंचना चाहते थे। लेकिन पुलिस के घेरे को तोड़कर कर्मचारी आगे नहीं बढ़ पाए। उसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता भी महंगाई व अंकिता हत्याकांड तथा भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर विरोध करने लगे। इसके बाद पुलिस के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिवालीखाल में ही रोक दिया गया।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…