भराड़ीसैंण : उत्तराखंड के लोकपर्व फुलदेई के अवसर पर आज भराड़ीसैंण में राजकीय इंटर कॉलेज, भराड़ीसैंण के बच्चों ने फूलदेई के अवसर पर मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। बच्चों ने फूलदेई, छम्मा देई, देणी द्वार, भर भकार जैसे मांगल गीतों के साथ प्रकृति देवी को आभार प्रकट करने का लोकपर्व फूल संक्रांति फूलदेई का पर्व के फूलदेई के गीत और मंगल गीत भी गाये।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बच्चों के साथ प्रकृति का आभार प्रकट करने वाला लोक पर्व फूलदेई मनाया। मंत्री गणेश जोशी ने प्रकृति के त्योहार की बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण हमारी संस्कृति में है। मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हर्ष की बात है कि हमारे बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं से लगाव बना हुआ है। उन्होंने ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को संजोकर रखने की जरूरत है।
मंत्री ने कहा प्रकृति के इस त्योहार को संजोए रखने के लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भगवान से कामना की कि वसंत ऋतु का यह पर्व सबके जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लाए इस अवसर पर प्रदेशवासियों को फूलदेई की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…