देहरादून : सहकारिता विभाग के अधिकारियों की आईसीएम देहरादून में चल रहे मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम के पंचम वर्ग द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण के आज अंतिम दिन अपर निबंधक आनंद ए0डी शुक्ल द्वारा प्रतिभाग किया गया।
आईसीएम राजपुर के सभागार में सहकारिता विभाग के फील्ड अधिकारियों तथा कर्मचारियों की पांचवें चरण का प्रशिक्षण समारोह का समापन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड आनंद शुक्ल उपस्थित रहे।
अपर निबंधक शुक्ल ने समस्त उपस्थित प्रतिभागियों को पैक्स कंप्यूटराइजेशन की उपयोगिता के बारे में बताया प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए बोले आज के वक्त में नए बदलाव के बीच में आज स्वयं को तकनीकी ज्ञान के मामले में आत्म निर्भर होना अति आवश्यक है सहकारिता मंत्रालय बन जाने से अब हम सब की जिम्मेदारियां और भी अधिक बढ़ जाती हैं आज कंप्यूटराइजेशन के युग में तकनीकी ज्ञान को आत्मसात करने की आवश्यकता है प्रतिस्पर्धा के इस दौर में वक्त के साथ जो आगे नहीं बढ़ेगा वह इस रेस से बाहर हो जाएगा इसलिए प्रतिदिन हमें कुछ ना कुछ सीखना चाहिए और सीखने की ललक हमेशा रखनी चाहिए
इसके साथ ही अपर निबंधक शुक्ल द्वारा सहकारिता विभाग में अपने लंबे अनुभव को प्रशिक्षणार्थियों के बीच साझा किया गया और कैसे अपने कार्य को बेहतर तरीके से करना है इसको लेकर प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न सुझाव दिए गए पंचम वर्ग प्रशिक्षण के अंतिम दिन 14 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया जिन्हें अपर निबंधक महोदय द्वारा आज प्रमाण पत्र दिए गए अभी तक सहकारिता विभाग के विभिन्न जनपदों के 145 अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा चुका है जिसके पश्चात यह अधिकारी अपने-अपने जनपदों में न्याय पंचायत स्तर पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को कंप्यूटराइजेशन की ट्रेनिंग देंगे और ग्रामीण किसानों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी देंगे।
इस दौरान आईसीएम देहरादून के निदेशक अजय रस्तोगी फैकेल्टी मेंबर्स डॉ अजय शर्मा प्रबंधक पीसीयू दीपक मेहता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
अल्मोड़ा जिले में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन गुलदार…
अल्मोड़ा जिले में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन गुलदार…
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…