मसूरी : शहर के माल रोड के सौंदर्यीकरण को लेकर खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य धीमी गति से होने को लेकर उप जिलाधिकारी नंदन कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तय समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में संबंधित विभागों के सभी अधिकारी मौजूद रहे इस दौरान उप जिलाधिकारी ने माल रोड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
मालूम हो कि माल रोड के सौंदर्यीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाना है लेकिन संबंधित विभागों में आपसी तालमेल न होने के कारण कार्य की गति धीमी हो रही है। जिसके कारण तय समय पर कार्य पूरा नहीं हो पाया जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में मौजूद लोनिवि के सहायक अभियंता राजेंद्र पाल ने कहा कि दो दिनों में रोड का समतलीकरण कर दिया जायेगा। जबकि एमडीडीए के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी अन्य विभागों से तालमेल नहीं बना पा रहे जिस कारण विलंब हो रहा है। वहीं पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता संदीप कश्यप ने कहा कि आगामी दो दिनों में मालरोड पर पानी की लाइन की जांच का कार्य शुरू कर दिया जायेगा व उसमें पानी चलाया जायेगा। इस मौके पर होटल एसेासिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि आगामी वीक एंड पर बड़ी संख्या मे पर्यटकों की बुकिंग है ऐसे में मालरोड का समतलीकरण जरूरी है। वहीं कहा कि पहले अंबेडकर चौक से झूलाघर तक कार्य किया जाय व उसके बाद गांधी चौक से अंबेडकर चौक तक व उसके बाद झूलाघर से एसबीआई तक कार्य किया जाय ताकि रोड खुली रहे व पर्यटकों को परेशानी न हो। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उपजिलाधिकारी नंदन कुमार ने बताया कि अधिकारियों को तय समय पर कार्य पूर्ण करने के साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि माल रोड पर खुदाई के दौरान कुछ दिक्कतें आ रही है जिसको अधिकारियों के साथ मिलकर दुरुस्त कर दिया जाएगा। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेंद्र पाल ने बताया कि माल रोड पर पानी की लाइन और सर्विस लाइन बिछाने के दौरान कुछ दिक्कतें आ रही है साथ ही समय-समय पर पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है और कार्य को तेज गति से किये जाने के लिए मशीनों और मजदूरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने बताया कि तय समय पर माल रोड का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। बैठक में कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली, जल संस्थान के सहायक अभियंता टीएस रावत, लोनिवि के अवर अभियंता पुष्पेद्र खेडा, विद्युत विभाग के एसडीओ पंकज थपलियाल सहित होटल एसेासिएशन के महामंत्री अजय भार्गव आदि मौजूद रहे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…