रिपोर्ट – विनय उनियाल
गोपेश्वर : केरल में कुछ अज्ञात व्यक्तियों को द्वारा एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किये जाने के मामले में केरल पुलिस द्वारा थाना चेरपू जिला त्रिचूर में अभियोग पंजीकृत किया गया। आरोपी घटना के बाद से फरार होकर उत्तराखण्ड़ में छुपे हुए थे। केरल पुलिस एवं एसटीएफ उत्तराखण्ड़ की टीम द्वारा मामले में अभियुक्तों की तलाश हेतु लगातार प्रयास किये गये। इस दौरान सर्विलांस सैल व आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर अभियुक्त की लोकेशन के सम्बन्ध में जानकारी मिली तो ज्ञात हुआ कि आरोपी चमोली गोपेश्वर में छुपे हुए है। केरल पुलिस एवं उत्तराखण्ड़ एसटीएफ की टीम द्वारा हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चमोली पुलिस से सहायता मांगी गयी। पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा उक्त मामले का गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश हेतु दिशा-निर्देश दिए गये। एस0ओ0जी0 टीम चमोली, एसटीएफ उत्तराखण्ड़ व केरल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए कुशल सुरागरसी पतारसी व टेक्निकल टीम द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर हत्या के आरोपियों को गोपेश्वर बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष में पेश किया जायेगा।
पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा,उपनिरीक्षक दिलबर नेगी, बृजेंद्र चौहान,महेंद्र नेगी ,मोहन असवाल,उपनिरीक्षक नवनीत सिंह भंडारी चन्दन नागरकोटी,संजय बलूनी आदि शामिल रहे।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…