रिपोर्ट – विनय उनियाल
जोशीमठ : हेलंग उर्गम मोटर मार्ग पर इस दिनों पीएमजीएसवाई द्वारा कार्य किया जा रहा है। लेकिन कार्य की घटिया गुणवत्ता का ग्रामीणों ने संबंधित ठेकेदार पर आरोप लगाया है।
शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि जब ग्रामीणों द्वारा सड़क का निरीक्षण किया तो सड़क पर घटिया गुणवत्ता का कार्य किया जा रहा था। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा सड़क पर घटिया गुणवत्ता से कार्य किया जा रहा है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा संबंधित अधिकारियों से भी की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि घटिया गुणवत्ता की जांच कर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाय।
प्रधान संघ अध्यक्ष अनूप नेगी का कहना है कि संबंधित ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण मे घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसकी शिकायत भी संबंधित अधिकारियों से भी की गई है। लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा इस मामले पर कोई ठोस कदम नही उठाये गए। वही इस मामले मे संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहा तो उनसे संपर्क नही हो सका।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…