मसूरी : 6 वर्ष पूर्व पुरोला निवासी एक युवती से सामूहिक दुर्ष्कम करने वाले 9 आरोपियों में से अभी तक 7 को गिरफ्तार करने के बाद अब आठवों आरोपी 25 हजार के ईनामी को पुलिस ने बिहार के सीतामढ़ी नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
मालूम हो कि छह वर्ष पूर पुरोला उत्तरकाशी की युवती शव चुना खाले के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था जिसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी और निशान मिटाने के लिए युवती का चेहरा झुलसा कर पेड़ से लटका दिया गया था। जिसमें 9 लोगों के शामिल होने की पुष्टि हुई थी जिनमें से 7 लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर दिया गया था लेकिन दो फरार चल रहे थे। जिस पर पुलिस ने 25 हजार का ईनाम रखा था। इनमें से एक आरोपीको मसूरी पुलिस ने बिहार सीतामढ़ी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि पुलिस की टीम लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे थी व मुखबिर की सूचना पर एक इनामी बदमाश को पुलिस ने बिहार सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विवेचना में प्रकाश में आया था कि उक्त युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने के लिए तेजाब डालकर पहचान छुपाने का प्रयास किया गया। जिन पर परिक्षेत्रीय अधिकारी गढ़वाल 25000 का पुरस्कार घोषित किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी व पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस की टीम ने 25000 के इनामी बदमाश बिट्टू साहनी उर्फ सुरेंद्र साहनी निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामढ़ी बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम में कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली, एसएसआई गुमान सिंह नेगी, एसआई सोएब अली व कास्टेबल धर्मेद्र सिंह है।
इंस्टाग्राम ने मेटा ग्लासेज़ यूज़र्स के लिए स्पिन व्यू, मल्टी-कैम जैसे नए स्टोरी फॉर्मेट और…
बेंगलुरु में आज सुबह स्टोन क्रशर साइट पर बड़ा हादसा हो गया. बिहार और असम…
मसूरी एमपीजी कार्यवाहक प्राचार्य में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले की अगली सुनवाई 25 अगस्त…
हरिद्वार जनपद में मदरसों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर मान्यता देने की प्रक्रिया तेज…
नैनीताल मॉल रोड शहर का काफी व्यस्त रोड है. यहां सुबह से शाम तक सैलानी…
जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने यह भी कहा कि उत्तराखंड के नए कानून को उच्च न्यायालय में…