देहरादून : शुक्रवार को प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से मंडी परिषद के प्रबंध निदेशक आशीष भटगांई ने भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मंडी द्वारा अब तक किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। मंत्री जोशी ने मंडियों को हाईटेक बनाने की संभावनाओं जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मंत्री जोशी ने कहा किसानों को कहीं भटकना न पड़े इसके लिए एक छत के नीचे सभी मंडियों को हाईटेक रूप में विकसित किया जाए। साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने मंडी अधिकारियों को किसानों के सुविधानुसार मंडी में सुनयोजित ढंग से कार्य करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने थोक बाजारों के प्रबंधन में व्यावसायिकता लाने और कृषि विपणन में निवेश को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करने को भी निर्देशित किया। मंत्री जोशी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना के अनुसार प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार किसानों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसान को उसकी उपज का सही दाम मिले इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएं।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…