देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किमाड़ी से रिखोली मोटर मार्ग के सुधारीकरण के लिए विभागीय अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण के निर्देश के बाद शनिवार को मंत्री जोशी के प्रतिनिधि के तौर पर जिला पंचायत देहरादून के उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ रिखोली-किमाड़ी मोटर मार्ग का निरीक्षण किया।
विदित हो कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्मित हुई थी और वर्तमान में इस मोटर मार्ग को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जा चुका है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर को अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस सड़क के सुधारीकरण के लिए 01 करोड़ 43 लाख रुपए का आकलन बनाकर शासन को प्रेषित किया गया है।
प्रेस को जारी बयान में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया है कि जल्द ही इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति करवा दी जाएगी। इस हेतु बजट में भी अलग से व्यवस्था की गई है।
इस मार्ग में कई स्थानों पर छोटी पुलिया है और सुरक्षा कार्य आदि होने हैं। ग्रामीणों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और जिला पंचायत उपाध्यक्ष से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी जिसके बाद मंत्री ने अधिकारियों ने आज सड़क का निरीक्षण किया। ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर ने कैबिनेट मंत्री का आभार जताया और कहा कि क्षेत्र में विकास के लिए मंत्री जोशी हमेशा सक्रिय रहते हैं।
देहरादून। उत्तराखंड पत्रकार संगठन समन्वय समिति के संयोजक एवं पहाड़ों की गूंज के संपादक जीतमणि…
भारी बारिश से नैनीझील का जलस्तर करीब 10 फीट बढ़ गया है. जिसके बाद सिंचाई…
सरस मेले का उद्घाटन रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद अकरम और…
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है. भारी बारिश से भूस्खलन की घटनाएं बढ़…
रुड़की में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि 6 युवक गंभीर…
राजधानी देहरादून में भारत-नेपाल के अधिकारियों की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई मुद्दों…