श्रीनगर : प्रदेश में मॉनसूनी बारिश से नित दिन उपजते हालात लगातार अप्रिय घटनाओं को आमंत्रण दे रहे है। नदी गदेरों में डूबने,घरो में पानी घुसने, मलबे से मार्ग अवरुद्ध होने की घटनाएं रोज़ हो रही है। आज एसडीआरएफ टीम गोचर को काॅलर वीरेन्द्र द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति श्रीनगर के चमधार फराशू में पाऊं फिसलने से खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर HC भगत सिंह के हमराह टीम समस्त उपकरणों सहित तत्काल घटना स्थल को रवाना हुई। घटना स्थल पर पहुंच कर टीम द्वारा उक्त व्यक्ति जो मानसिक रूप से बीमार है को सकुशल खाई से रेस्क्यू कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। SDRF रेस्क्यू टीम में HC भगत सिंह, आरक्षी उपेंद्र इश्तवाल, देवेंद्र लाल, नरेंद्र लाल, रोबिन कुमार, रंजीत सिंह, विवेकानंद व मनोज सिंह शामिल रहे।
उत्तराखंड में भारी बारिश का दौरा जारी है. बारिश के चलते कई स्थानों पर भूस्खलन…
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में अनिल बलूनी और तीरथ सिंह रावत…
उत्तराखंड में आपदा और ट्रेकिंग के दौरान कई लोग लापता हैं, लंबे सर्च ऑपरेशन के…
शहर में पुलिसिंग को और मजबूत करने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने कई पुलिसकर्मियों…
रामनगर के गर्जिया क्षेत्र में एक टाइगर ने जंगल से निकलकर घोड़े पर हमला कर…
देहरादून में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे. डीएम ने बारिश को देखते हुए ये…