देहरादून : SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनाँक 19 मार्च 2023 को तहसील चकराता से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चकराता मार्ग पर मिनक में एक वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र भण्डारी के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
ऊक्त वाहन (maruti spreso HP 08 A 4323) में 04 लोग सवार थे, जो दुर्घटनाग्रस्त होकर मुख्य मार्ग से 300 मीटर नीचे नदी में गिरा हुआ था। वाहन में स्वार व्यक्तियो की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। SDRF टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कड़ी मशक्कत से 04 व्यक्तियों के शवो को बरामद कर स्ट्रेचर द्वारा वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
मृतको के नाम :- अमरजीत ठाकुर उम्र 35 वर्ष, संदीप उम्र 32 वर्ष, प्रवीण उम्र 30 वर्ष, मोहित उम्र 28 वर्ष।
सभी मृतक निवासी :- चौपाल हिमांचल
रेस्क्यू टीम का विवरण :- ASI योगेंद्र भंडारी, आरक्षी दिनेश सिंह, बलि राम शर्मा, FM यशपाल राणा, FM वीरेंदर सिंह, आरक्षी वीरेंदर सिंह, आरक्षी प्रदीप राणा, आरक्षी वेद प्रकाश, आरक्षी विकेश कुमार।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…