देहरादून : रविवार को सुबे के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरीराज सिंह से मुलाकात कर पीएमजीएसवाई तृतीय के अन्र्तगत कुल 2288 किलोमीटर सड़कों के आवंटन के सापेक्ष प्रथम बैच में 1091 किलोमीटर सड़़कों की स्वीकृति प्रदान किये जाने पर धन्यवाद प्रकट किया।
मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री ने आग्रह किया कि प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पीएमजीएसवाई तृतीय के अन्र्तगत शेष 829 किलोमीटर सड़कों की डीपीआर बनाकर भारत सरकार को भेजी जा रही है किन्तु 368 किमी सड़कें मानकों के अन्र्तगत नहीं आ रही हैं। जिस हेतु मंत्री जोशी ने केन्द्रीय मंत्री से प्रदेश की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत शिथलीकरण की मांग की।
मंत्री ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 150 से 249 की जनसंख्या वाली 407 बसावटें अवशेष हैं, जिनकी कुल लम्बाई 3200 किमी और अनुमानित लागत 2900 करोड़ है। मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री ने अनुरोध किया कि प्रदेश के विषम भौगोलिक परिस्थितियों परिस्थितियों, सीमित वित्तीय संसाधनों, सामरिक दृष्टिकोण एवं पलायन निवारण के लिए इन बसावटों की भी स्वीकृति दी जाए।
केन्द्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने ग्राम्य विकास मंत्री जोशी को सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि भारत सरकार की ओर से उत्तराखण्ड को हरसम्भव मदद की जाऐगी।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…